How To Identify Mustard Oil Is Real Or Fake: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। आटा, चीनी, दाल, खोया आदि विभिन्न चीजों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। सरसों का तेल एक ऐसी जरूरी सामग्री है, जिसका इस्तेमाल हम विभिन्न पकवानों को बनाने के लिए करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में नकली सरसों का तेल काफी तेजी से बिक रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। अगर आप बाजार में बिक रहे नकली सरसों के तेल का सेवन करते हैं। इस स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बाजार में बिक रहे नकली सरसों के तेल के बारे में पता कैसे लगाया जाए? आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं।