Important Documents Before Leaving Job: करियर में आगे बढ़ने या बेहतर अवसरों की तलाश में नौकरी बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कई बार लोग पुरानी कंपनी से इस्तीफा देने और नोटिस पीरियड पूरा करने की जल्दी में अपने जरूरी दस्तावेजों को इकट्ठा करना भूल जाते हैं। आगे चलकर जब वे नई कंपनी जॉइन करते हैं, तो वहां बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और एचआर फॉर्मेलिटीज के दौरान कागजातों की कमी के कारण उनकी जॉइनिंग अटक जाती है या वेतन में देरी होने लगती है।
इसलिए किसी भी संस्था को छोड़ने से पहले अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण पेपर लेना बेहद आवश्यक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि पुरानी कंपनी छोड़ते समय आपको कौन से 4 मुख्य डाक्यूमेंट्स जरूर हासिल कर लेने चाहिए।