फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की लौ नीली से पीली या नारंगी हो रही है? तो इसे मामूली बदलाव समझकर न छोड़ें, जानें क्या करें और क्या नहीं

Wed, 21 Oct 2026 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Stove Flame: गैस चूल्हे की लौ आमतौर पर नीली होती है। अगर लौ लगातार पीली या नारंगी दिखाई दे रही है, तो बर्नर में गंदगी, हवा की कमी या गैस के सही तरीके से न जलने जैसी वजहें हो सकती हैं। गैस की लौ के रंग में बदलाव को नजरअंदाज न करें। बल्कि, समय रहते इसकी वजह समझी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
गैस की लौ पीली होने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
रसोई में खाना बनाते समय हम अक्सर गैस की लौ पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। चूल्हा जल रहा है और खाना बन रहा है, तो लगता है कि सब कुछ सामान्य है। लेकिन कई बार यही छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

अगर आपके गैस चूल्हे की लौ नीली की जगह पीली या नारंगी दिखाई देने लगी है, तो इसकी वजह जानना जरूरी है। हर बार लौ का रंग बदलना किसी बड़े खतरे का संकेत नहीं होता, लेकिन लगातार ऐसा होना जांच की जरूरत जरूर बताता है। तो चलिए जानते हैं अगर गैस की लौ नीली से पीली या नारंगी हो रही है तो क्या करें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस की लौ पीली होने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नीली की जगह पीली लौ क्यों जलती है?
  • एलपीजी गैस चूल्हे में नीली लौ आमतौर पर गैस और हवा के सही अनुपात में मिलने तथा बेहतर दहन का संकेत होती है यानी गैस एकदम सही जल रही है
  • जब गैस पूरी तरह नहीं जलती, तो लौ पीली दिखाई दे सकती है
विज्ञापन

3 of 5
गैस की लौ पीली होने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसकी एक वजह बर्नर के छेदों में जमा तेल, खानी की चीजें या गंदगी हो सकती है
  • इससे गैस और हवा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है
  • इसके अलावा, बर्नर का सही तरीके से न बैठना भी इसकी वजह हो सकता है

4 of 5
गैस की लौ पीली होने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नारंगी लौ दिखने पर क्या समझें?
  • कभी-कभी लौ में नारंगी रंग दिखाई देने की वजह हवा में मौजूद धूल या नमक के सूक्ष्म कण भी हो सकते हैं
  • इसलिए केवल नारंगी लौ देखकर यह फैसला करना कि गैस चूल्हा खराब हो गया है, ये गलत हो सकता है
  • हालांकि, अगर लौ लगातार नारंगी या पीली बनी हुई है, बर्तन पर कालिख जम रही है या खाना बनाते समय गंध आ रही है, तो चूल्हे को चेक करवाना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस की लौ पीली होने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
गैस की लौ नीली से पीली या नारंगी होने पर कैसे ठीक करें?
  • सबसे पहले चूल्हा बंद करें और बर्नर को पूरी तरह ठंडा होने दें
  • इसके बाद आप बर्नर की सफाई कर सकते हैं
  • बर्नर के छेदों को भी साफ किया जा सकता है
  • पर अगर सफाई के बाद भी लौ पीली या नारंगी रहती है, तो आपको अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें