फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में एसी बंद करने से पहले जरूर करें ये तीन काम? वरना अगले सीजन में हो सकता है भारी नुकसान

Sun, 04 Oct 2026 05:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Steps Before Turning Off AC: हल्के ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे शुरु हो रहा है। बहुत से लोग अब एसी का इस्तेमाल काफी कर दिए हैं, कुछ लोग एसी को पूरी तरह बंद कर दिए हैं। मगर आपको बता दें कि पूरी सीजन के लिए एसी को बंद करने से पहले कुछ सावधानी रखना जरूरी है, जिससे आपका एसी अगले सीजन भी अच्छे से चलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में एसी मेंटेनेंस - फोटो : AI
Winter AC Maintenance Tips: भारत में सर्दियों की आहट अब शुरु हो गई है, बहुत से लोग अब या तो एसी का इस्तेमाल कम कर दिए हैं या पूरी तरह बंद कर दिए हैं। बहुत से लोग एसी ऐसे ही बंद करके अगले सीजन के लिए छोड़ देते हैं। हालांकि, बिना किसी तैयारी या मेंटेनेंस के एसी को महीनों के लिए बंद कर देना एक बड़ी भूल साबित हो सकता है। 

अगर आप बंद करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो कॉइल में जंग लगने, फंगस जमने और कंप्रेसर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर अगले साल आपकी जेब पर पड़ता है और भारी मरम्मत का खर्च उठाना पड़ सकता है। इसलिए सर्दियों में एसी बंद करने से पहले तीन बेहद आसान काम करना बहुत जरूरी है, जिसके बारे में आपको समझना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
एसी को बंद करने से पहले फैन मोड पर चलाएं
  • एसी बंद करने से पहले उसे 1 से 2 घंटे तक सिर्फ 'फैन मोड' पर चलाएं। ऐसा करने से इंडोर यूनिट और कूलिंग कॉइल के अंदर जमी सारी नमी और पानी की बूंदें पूरी तरह सूख जाती हैं।
  • नमी सूखने से एसी के भीतर बदबू और फंगस पैदा नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
एयर फिल्टर की अच्छी तरह सफाई करें
  • एसी का फ्रंट पैनल खोलकर उसके एयर फिल्टर को निकालें और सादे पानी से धोकर साफ करें।
  • फिल्टर को धूप में पूरी तरह सुखाने के बाद ही वापस लगाएं।
  • गंदे या नम फिल्टर के साथ एसी बंद रखने से अगले सीजन में कूलिंग पर बुरा असर पड़ता है और बैक्टीरिया पनपते हैं।

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
पावर प्लग निकालें और आउटडोर यूनिट को कवर करें
  • केवल रिमोट से एसी बंद करना काफी नहीं है, बल्कि दीवार पर लगे मुख्य पावर स्विच को बंद कर प्लग निकाल दें।
  • इसके साथ ही, धूल-मिट्टी, बारिश और पक्षियों की गंदगी से बचाने के लिए आउटडोर यूनिट को वाटरप्रूफ कवर से अच्छी तरह से ढक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
सही मेंटेनेंस से बचाएं अपने हजारों रुपये
  • इन तीन छोटे-छोटे कामों को करने में सिर्फ कुछ मिनटों का समय लगता है, लेकिन यह आपके एसी की उम्र बढ़ा देता है।
  • समय पर सही देखभाल करने से अगले सीजन में एसी चालू करते ही आपको शानदार कूलिंग मिलेगी और सर्विसिंग का भारी खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें