फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PARTH Scheme: सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री की ट्रेनिंग दिलाने के लिए सरकार चला रही पार्थ योजना, जानिए डिटेल्स

Sun, 12 Jan 2025 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MP PARTH Yojana: देश में ऐसे युवाओं की संख्या काफी अधिक है, जो कि सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री में अपनी सेवा देना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर कई युवा हर साल इसकी तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ योजना - फोटो : AdobeStock
देश में युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और बेहतर शिक्षा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। देश में ऐसे युवाओं की संख्या काफी अधिक है, जो सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री में जाना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर कई युवा हर साल इसकी तैयारी करते हैं। हालांकि, जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में कई युवाओं का इन क्षेत्रों में चयन नहीं हो पाता है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है।

इस स्कीम का नाम पार्थ योजना है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जनवरी को इस योजना का शुभारंभ किया। राज्य के कई युवा इस योजना को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है मध्य प्रदेश सरकार की पार्थ योजना?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ योजना - फोटो : AdobeStock
मध्य प्रदेश सरकार की पार्थ योजना के अंतर्गत युवाओं को सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें युवाओं की फिजिकल ट्रेनिंग से लेकर परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ योजना - फोटो : AdobeStock
पार्थ योजना से तात्पर्य पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर से है। मध्य प्रदेश के सभी संभागों में इस स्कीम को शुरू कर दिया गया है। सरकार की इस योजना की मदद से कई युवाओं को सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री में जाने में मदद मिलेगी।

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 19वीं किस्त? जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?

4 of 5
पार्थ योजना - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में राज्य का कोई भी युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद युवाओं का चयन होगा। चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्थ योजना - फोटो : AdobeStock
खास बात यह है कि सरकार ने इस योजना को लेकर किसी भी प्रकार का बजट नहीं बनाया है। युवाओं से जो फीस मिलेगी, उसी के आधार पर इस स्कीम का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें