फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: जरूरी कागजात और हेलमेट होने के बाद भी कट सकता है 2 हजार रुपये का चालान, जानिए क्या है नियम

Tue, 05 Jul 2022 11:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
Traffic Rules: मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करके यातायात से जुड़े नियमों को और भी सख्त कर दिया गया है। सख्त किए गए इन नियमों का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना है। ऐसे में आपको अपनी सेफ्टी के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना काफी जरूरी है। अगर आप ट्रैफिक से जुड़े नियमों का पालन नहीं करते। इस स्थिति में आपका चालान काटा जा सकता है। अब तक ट्रैफिक निमयों का पालन न करने पर आपने चालान कटे जाने के बारे में सुना होगा। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि अगर आपके पास सभी जरूरी कागजात और आपने हेलमेट भी लगा रखा है। इस स्थिति में भी आपका 2 हजार रुपये का चालान कट सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अगर आप अपने कागजात की जांच कराते समय ट्रैफिक पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस स्थिति में आपका 2 हजार रुपये का चालान कट सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
अगर आप गाड़ी चलाते वक्त सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं और आपके पास जरूरी कागजात भी हैं। ऐसे में आपको मोटर व्हीकल एक्ट के इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 एमवी एक्ट के तहत अगर आप किसी ट्रैफिक पुलिस के साथ दुर्व्यवहार या उससे लड़ाई करने लगते हैं। इस स्थिति में आपका 2 हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है।

4 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस को ये अधिकार दिया गया है। वहीं अगर व्यक्ति को लगता है कि ट्रैफिक पुलिस ने इस नियम का दुरुपयोग करके उसका चालान काटा है। इस स्थिति में वह कोर्ट का रुख कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
कोर्ट मामले का संज्ञान लेगा और उसकी जांच करने के बाद ये तय करेगा कि दोनों में से कौन सही है और कौन गलत? अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपको इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें