फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schemes For Women: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार चला रही है ये पांच बेहतरीन योजनाएं, जानें डिटेल्स

Tue, 05 Jul 2022 11:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Five Best Govt Schemes For Women Empowerment - फोटो : Amar Ujala
आज भारत डेवलपिंग इकोनॉमी से शाइनिंग इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। देश के इस विकास के पीछे महिलाओं का एक बड़ा योगदान है। एक वक्त था जब महिलाओं का चार दीवारी से बाहर आना काफी मुश्किल हुआ करता था। वहीं अब समय बदल चुका है। महिलाएं बढ़चढ़ कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर एक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। बिजनेस, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट से लेकर आईटी आदि कई क्षेत्रों में महिलाएं अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उनको आत्मनिर्भर बनाना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार की महिलाओं से जुड़ी इन पांच बेहतरीन योजनाओं के बारे में -
विज्ञापन

2 of 8
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना

देश में एक बड़ी आबादी गरीब और श्रमिक महिलाओं की है। अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए इन महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने गरीब और श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

3 of 8
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : Istock
इस योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन देगी। सरकार की सहायता से महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन पाकर खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी।

4 of 8
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना

ये एक छोटी बचत योजना है। योजना आ उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र होने से पहले खुलवाना होगा। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई को लेकर बेफिक्र हो सकते हैं। ऐसे में ये स्कीम बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह योजना बेटी और उसके अभिभावक दोनों की मदद करती है।
विज्ञापन

6 of 8
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में आ रही गिरावट को रोकना और देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना उन महिलाओं की मदद भी कर रही है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Chanakya Niti Tips About Women: - फोटो : istock

महिला शक्ति केंद्र योजना

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2017 में की गई थी। योजना के अंतर्गत देशभर में महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के जरिए सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

देश में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं है। ये महिलाएं आज भी लकड़ी, उपले या दूसरे साधनों का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं। ऐसे में खाना बनाते समय रसोई घर में काफी धुआं हो जाता है। इस कारण महिलाओं को खाना बनाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर लेती हैं। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें