फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बरसात के मौसम में मच्छर नहीं करेंगे परेशान, जब इस्तेमाल करेंगे ये छोटू डिवाइस, ये है कीमत

Sat, 15 Jul 2023 06:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मॉस्किटो किलर लैंप के फायदे - फोटो : Istock
Mosquito Killer Lamp Benefits: इन दिनों जहां देखो वहां बरसात हो रही है रही है, कहीं लगातार, तो कहीं रूक-रूककर। बरसात होने से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है, लेकिन ज्यादा बरसात होने से कई अन्य तरह की दिक्कतें पैदा हो जाती है। इसमें से एक है मच्छर, जिनके काटने से पहले खुजली और फिर डेंगू जैसी बड़ी बीमारी तक हो सकती है। मच्छरों को भगाने के लिए लोग धुंआ लगाते हैं, मशीन चलाते हैं और भी नाजाने क्या-क्या करते हैं, लेकिन ये मच्छर हैं कि भागने का नाम नहीं लेते। ऐसे में अगर आप भी इन मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप मॉस्किटो किलर लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मच्छरों के अलावा अन्य कीड़े-मकौड़ों को भी मारने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं इस मॉस्किटो किलर लैंप के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
मॉस्किटो किलर लैंप के फायदे - फोटो : istock
  • दरअसल, मॉस्किटो किलर लैंप एक छोटा और पोर्टेबल डिवाइस है। बात अगर इसके वजन की करें, तो ये काफी हल्का है। आप इसे किसी रूम या अन्य जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इस लैंप में किसी भी तरह के कोई कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही इस मशीन को इस्तेमाल करने पर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी का शिकार नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन

3 of 5
मॉस्किटो किलर लैंप के फायदे - फोटो : istock
इको-फ्रेंडली लैंप
  • इस मॉस्किटो किलर लैंप की सबसे खास बात ये है कि ये इको-फ्रेंडली है। इस लैंप में एक खास तरह की यूवी लाइट होती है। इस डिवाइस में लगी यूवी लाइट मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों को अपनी और आकर्षित करती है और फिर उन्हें मार देती है। इस मशीन में आपको यूएसबी पावर की सुविधा भी मिलती है।

4 of 5
मॉस्किटो किलर लैंप के फायदे - फोटो : istock
  • अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं या आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं, जिसके कारण न आप सो पाते हैं और न ही बैठ पाते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी मदद ये मॉस्किटो किलर लैंप कर सकता है। गर्मी हो या बरसात का मौसम, ये हर वक्त मच्छरों को मार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉस्किटो किलर लैंप के फायदे - फोटो : istock
इतनी है कीमत
  • बात अगर इस मॉस्किटो किलर लैंप की कीमत की करें, तो आपको इसके लिए लगभग 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको ये लैंप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें