फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: घर का सामान बार-बार खत्म होता है? आज ही बना लें महीने की ये लिस्ट

Mon, 19 Oct 2026 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monthly Household Essentials: घर में रोजमर्रा का सामान खत्म होने पर कई बार जरूरी काम बीच में छोड़कर बाजार जाना पड़ता है। महीने की शुरुआत में राशन, सफाई और अपनी जरूरतों के सामान की लिस्ट बनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप बनाते हैं घरेलू सामान की लिस्ट? - फोटो : Amar Ujala AI
Monthly Household Essentials: घर चलाना केवल खाना बनाने और सफाई करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। कभी सुबह चाय बनाते समय चीनी खत्म मिलती है, तो कभी खाना बनाते समय तेल या मसाले कम पड़ जाते हैं। यही नहीं, कई बार नहाने के लिए साबुन और कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट भी अचानक खत्म हो जाता है।

ऐसी स्थिति में बाजार जाने में समय लगता है और कई बार जल्दबाजी में जरूरत से ज्यादा सामान भी खरीद लिया जाता है। इस परेशानी से बचने का आसान तरीका है कि महीने की शुरुआत में घर के जरूरी सामान की एक लिस्ट तैयार कर ली जाए। तो चलिए जानते है इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में घर के जरूरत के सामान की लिस्ट बनाने के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप बनाते हैं घरेलू सामान की लिस्ट? - फोटो : AI
कैसे बनाएं घर के सामान की लिस्ट?

रसोई के सामान से करें शुरुआत
  • महीने की लिस्ट बनाते समय सबसे पहले रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों को शामिल करें
  • इसमें आटा, चावल, दालें, नमक, चीनी, खाने का तेल और रोज इस्तेमाल होने वाले मसाले शामिल कर सकते हैं
  • इसके अलावा चायपत्ती, कॉफी, सूजी, बेसन और पोहा जैसी चीजें अपनी जरूरत के हिसाब से लिस्ट में शामिल करें
  • लिस्ट में ये भी जरूर लिखें कि कौन सा सामान आपको कितनी क्वांटिटी में चाहिए 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप बनाते हैं घरेलू सामान की लिस्ट? - फोटो : Adobe Stock
नाश्ते-रोजमर्रा और सफाई की चीजें भी लिखें
  • सुबह का नाश्ता तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें अक्सर ध्यान से निकल जाती हैं। इसलिए अपनी लिस्ट में बिस्कुट, ओट्स, दलिया, ब्रेड या आपको जो पसंद हो, वो चीजें लिस्ट में शामिल कर सकते हैं
  • कपड़े धोने का डिटर्जेंट, बर्तन धोने का साबुन या लिक्विड, फर्श साफ करने वाला क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर और कचरे के बैग आदि को लिस्ट में लिखना न भूलें

4 of 5
क्या आप बनाते हैं घरेलू सामान की लिस्ट? - फोटो : AI Generated
बाथरूम और व्यक्तिगत जरूरतों का रखें ध्यान
  • साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हैंडवॉश और टिश्यू पेपर जैसी चीजें भी लिस्ट में शामिल करें
  • परिवार में छोटे बच्चे हों, तो उनके लिए इस्तेमाल होने वाले डायपर या अन्य जरूरी सामान भी लिख सकते हैं
  • महिलाओं की व्यक्तिगत जरूरतों और घर में नियमित इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजों को भी लिस्ट में लिख लें ताकि, आप भूले नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महीने का बजट तय करना भी है जरूरी ध्यान रहे कि सिर्फ महीने के सामान की लिस्ट बनाना ही काफी नहीं है बल्कि, आपको ये भी देखना है कि आप हर महीने कितना बजट इन चीजों पर खर्च करने के लिए लेकर चल रहे हैं कोशिश करें कि हर महीने का बजट कम होता जाए जिससे आप थोड़ी बचत भी कर पाएंगे नोट:- दूध, दही, फल और सब्जियों जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को पूरे महीने के लिए एक साथ खरीदने के बजाय जरूरत के अनुसार खरीदना बेहतर है। - फोटो : Adobe Stock
महीने का बजट तय करना भी है जरूरी
  • ध्यान रहे कि सिर्फ महीने के सामान की लिस्ट बनाना ही काफी नहीं है
  • बल्कि, आपको ये भी देखना है कि आप हर महीने कितना बजट इन चीजों पर खर्च करने के लिए लेकर चल रहे हैं
  • कोशिश करें कि हर महीने का बजट कम होता जाए जिससे आप थोड़ी बचत भी कर पाएंगे

नोट:- दूध, दही, फल और सब्जियों जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को पूरे महीने के लिए एक साथ खरीदने के बजाय जरूरत के अनुसार खरीदना बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें