फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या अब किसानों को सालाना 6000 की जगह 10000 रुपये मिलेंगे? यहां जानें सच्चाई

Mon, 19 Oct 2026 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24th Installment: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपने भी ये चर्चा सुनी होगी कि किसानों को अब सालाना 6000 रुपये की जगह 1000 रुपये सालाना मिलेंगे, लेकिन क्या ऐसा सच में होने जा रहा है? इस खबर में आप जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिसमें से एक योजना किसानों के लिए है और इसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं, लेकिन अब चर्चा है कि इस 6000 रुपये को बढ़ाकर 10000 रुपये किया जा सकता है। पर क्या सच में ऐसा होने वाला है या ये सिर्फ अफवाह है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। पीएम किसान योजना से जुड़े किसान इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
क्या चर्चा है पीएम किसान योजना की किस्त बढ़ने को लेकर?
  • दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोरों से है कि पीएम किसान योजना के तहत अब सालाना 10000 रुपये मिल सकते हैं
  • मौजूदा समय में पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • ये लाभ योजना से जुड़ने वाले पात्र किसानों को दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
क्या 10000 रुपये होने वाली है पीएम किसान योजना की राशि?
  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया
  • इसमें जानकारी दी गई जो चर्चा है पीएम किसान योजना की किस्त बढ़ाने को लेकर, उसके बारे में

4 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • इस पोस्ट में एक वीडियो पोस्ट किया गया और साथ में एक कैप्शन भी लिखा है
  • इसमें लिखा है 'पीएम किसान योजना के तहत 10000 रुपये सालाना मिलने की भ्रामक खबर से सावधान! वायरल दावा है 10000 रुपये सालाना मिलेंगे, लेकिन सही जानकारी है कि पात्र किसान परिवारों को 6000 रुपये सालाना तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें। वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को क्या 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
क्या किसानों को मिलेंगे 10000 रुपये सालाना?
  • इसका जवाब है नहीं, क्योंकि खुद पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बात की पुष्टि की गई है
  • इसमें बताया गया है कि ये दावा फेक है
  • लाभार्थियों को सालाना 6000 रुपये ही दिए जाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें