Cattle Care Tips In Monsoon: मानसून का मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आता है। हालांकि, इस दौरान पशुपालकों के सामने कई तरह की दिक्कतें भी खड़ी हो जाती हैं। बरसात के सीजन में बढ़ी हुई नमी, गंदगी और जलभराव के कारण पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। गाय, भैंस, बकरी या अन्य दुधारू पशुओं को साफ-सुथरा वातावरण, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत होती है। मानसून के दौरान लापरवाही से पशुओं को बीमारी हो सकती है। इससे उनकी उत्पादकता कम हो सकती है, जिसकी वजह से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।