Monsoon Bike Safety Tips: मानसून का सीजन गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, मानसून के सीजन में बरसात के ज्यादा होने के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर जलभराव भी देखने को मिलता है। इस सीजन में बाइक चलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इस दौरान बाइक चालक द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस कारण मानसून का सीजन शुरू होने से पहले आपको अपनी बाइक में कुछ जरूरी मेंटेनेंस करवा लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
मानसून के सीजन में सड़कें काफी गीली होती हैं ऐसे में अगर टायर घिसे हुए हों या ब्रेक ढीले हों, तो बाइक आसानी से फिसल सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन जरूरी मेंटेनेंस के बारे में जिन्हें आपको मानसून के सीजन शुरू होने से पहले करा लेना चाहिए।