फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर आप भी हैं बंदरों से परेशान, तो ये रहे इन्हें भगाने के कुछ तरीके, नहीं आ पाएंगे वापस

Sat, 06 Apr 2024 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बंदर भगाने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala
आमतौर पर देखने में आता है कि लोग बंदरों से काफी परेशान रहते हैं। दरअसल, गांवों से लेकर शहरों तक में बंदरों की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। यहां तक कि बच्चे भी इनकी वजह से डर जाते हैं। वहीं, अब तो बंदर लोगों के घरों में घुसकर चीजें उठा ले जाते हैं, जिससे घर के लोग डर जाते हैं। वहीं, बंदर लोगों को तंग करने के अलावा कई बार तो काट भी लेते हैं। जाहिर है ऐसे में परेशान होना और डर बने रहना लाजमी है। इसलिए अगर आप भी बंदरों से परेशान हैं, तो यहां आप कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिससे इन बंदरों को भगाया जा सकता है और इसके बाद ये बंदर लौटकर नहीं आ पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बंदर भगाने के तरीके। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इन तरीकों से भगाया जा सकता है बंदरों को:-

धुंआ लगाकर
  • अगर आपके घर या मोहल्ले में बंदर घुस आते हैं, तो आपको करना ये है कि धुंआ लगा देना है जिसे देखकर ये बंदर भाग सकते हैं। दरअसल, बंदरों को धुंए और आग से काफी डर लगता है। इसलिए ये इसे देखकर भाग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बंदर भगाने के तरीके। - फोटो : istock
माचिस जलाकर
  • अगर आप अपने घर में हैं और कभी अचानक घर के अंदर बंदर घुस आए, तो आपको एक छोटा सा काम करना है। आपको माचिस जलाकर बंदर की तरफ दिखानी है, जिसे देखकर वो भाग सकता है।

4 of 5
बंदर भगाने के तरीके। - फोटो : istock
पटाखे जलाकर
  • अगर आपके मोहल्ले में ज्यादा बंदर घुस आए हैं और वो वहां से भाग नहीं रहे हैं, तो आप पटाखों की मदद ले सकते हैं। आपको करना ये है कि जहां बंदर बैठे हैं, उसके आसपास कहीं पर तेज आवाज वाले पटाखे जलाने हैं। इनकी आवाज सुनकर बंदर डरकर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंदर भगाने के तरीके। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
साउंड गन का इस्तेमाल करके
  • अगर आप बंदरों को भगाना चाहते हैं, तो आपके काम साउंड गन आ सकती है। घर पर बच्चों की खेलने वाली साउंड गन आप ले सकते हैं या बाजार से ला सकते हैं। जब भी बंदर आए, तो इसे चला दें, जिससे बंदर इसकी आवाज सुनकर भाग जाते हैं।
..........................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें