फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री ट्रायल खत्म होते ही कट गए पैसे? जानें सब्सक्रिप्शन और ऑटो-डेबिट का खेल

Fri, 02 Oct 2026 06:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cancellation of Subscription Auto Pay: अक्सर ऐसा होता है कि लोग एप के फ्री सब्सक्रिप्शन के लालच में आकर ऑटो पेमेंट चुन लेते हैं, और जैसे ही फ्री ट्रायल खत्म होता है उनके खाते से हर महीने पैसे कटने लगते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं आप इसे कैसे रोक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्री ट्रायल ऑटो-डेबिट नियम - फोटो : AI
Free Trial Auto Debit Refund: आजकल ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म, म्यूजिक एप्स और ऑनलाइन एप्स यूजर्स को आकर्षित करने के लिए 7 से 30 दिनों का 'फ्री ट्रायल' ऑफर करते हैं। लोग अक्सर बिना सोचे-समझे फ्री सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए अपने बैंक कार्ड या यूपीआई की जानकारी दर्ज कर देते हैं। 

बता दें कि असल खेल तब शुरू होता है जब फ्री ट्रायल की अवधि समाप्त हो जाती है और बिना किसी पूर्व चेतावनी के आपके बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते हैं। इसे ऑटो-डेबिट या ऑटो-रिन्यूअल कहा जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि कंपनियां यह सिस्टम कैसे चलाती हैं और आप खुद को इस बिन बुलाई कटौती से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
फ्री ट्रायल लेते ही कैसे एक्टिवेट हो जाता है ऑटो-डेबिट
  • जब आप फ्री ट्रायल शुरू करते हैं, तो एप आपसे 1 या 2 रुपये काटकर कार्ड वेरीफाई करता है।
  • इसी दौरान आप जाने-अनजाने कंपनी को भविष्य में अपने आप पैसे काटने का अधिकार यानी ई-मैंडेट दे देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
आरबीआई के ऑटो-पेमेंट से जुड़े सुरक्षा नियम
  • भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, पांच हजार रुपये से कम के ऑटो-डेबिट के लिए बैंक को पैसे कटने से 24 घंटे पहले ग्राहक को एसएमएस भेजना अनिवार्य है।
  • इस मैसेज में दी गई लिंक से आप ऑटो-पेमेंट को तुरंत रोक भी सकते हैं।

4 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
फ्री ट्रायल लेते ही ऐसे बंद करें ऑटो-रिन्यूअल
  • जैसे ही आप किसी एप का फ्री ट्रायल शुरू करें, तुरंत उस ऐप की सेटिंग्स या गूगल प्ले स्टोर/ऐप स्टोर में जाकर 'कैंसिल सब्सक्रिप्शन' कर दें।
  • इससे आपका फ्री ट्रायल पूरे समय तक चलता रहेगा और अवधि खत्म होने पर पैसे भी नहीं कटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
खाते से पैसे कट जाएं तो रिफंड कैसे पाएं
  • अगर बिना जानकारी के पैसे कट गए हैं, तो तुरंत एप के कस्टमर सपोर्ट पर जाकर 'रिक्वेस्ट ए रिफंड' का विकल्प चुनें।
  • इसके अलावा आप अपने बैंक ऐप के 'मैनेज मैंडेट' सेक्शन में जाकर एक्टिव ऑटो-पेमेंट को हमेशा के लिए डिलीट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें