फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tech Tips: मोबाइल चार्ज करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना जल्दी खराब हो सकती है बैटरी

Tue, 22 Jul 2025 07:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Ko Charge Karte Time Kya Dhyan Rakhna Chahiye: आमतौर पर लोग मोबाइल को चार्ज करते समय कई ऐसी गलतियां करते है जिनका उन्हें पता नहीं होता, लेकिन इन गलतियों से उनका मोबाइल जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
Mobile Charging Tips In Hindi: आज के इस समय में लगभग हर किसी के पास अपना मोबाइल फोन है और इसका इस्तेमाल अब सिर्फ कॉल करने के लिए नहीं बल्कि, कई अन्य कामों के लिए भी होता है। ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर मनोरंजन करने तक, सोशल मीडिया चलाने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग करने जैसे कई अनेकों काम मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट होना चाहिए।

वहीं, हम जब भी मोबाइल फोन खरीदते हैं तो उसमें कई चीजें देखते हैं। जैसे, मोबाइल नई टेक्नोलॉजी का हो, स्टोरेज अच्छा हो, कैमरा बढ़िया हो आदि। इसके अलावा एक और चीज लोग देखते हैं वो है बैटरी कितने एमएच की है, लेकिन लोग जब अपने मोबाइल को चार्ज करते हैं तो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनके मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जो मोबाइल चार्ज करते समय नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला
इन गलतियों को करने से बचना चाहिए:-

नंबर 1
  • देखने में आता है कि लोगों का जब कंपनी से मिला हुआ ओरिजिनल चार्जर खराब हो जाता है तो वो मार्केट से डुप्लीकेट चार्जर खरीद लेते हैं और फिर उससे अपना मोबाइल चार्ज करते हैं। जबकि, लोकल या सस्ते चार्जर से मोबाइल की बैटरी को नुकसान पहुंचता है जिससे वो जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वो अपने मोबाइल को रात में चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। जो कि गलत आदत है क्योंकि ऐसा करने से मोबाइल की बैटरी पर दबाव पड़ता है जिससे उसके जल्दी खराब होने और फटने का खतरा बना रहता है। इसलिए रात में मोबाइल चार्ज पर लगाकर न छोड़ें और चार्ज होते ही चार्जर को हटा लें।

4 of 5
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • कई लोगों की ये आदत होती है कि वो बीच-बीच में अपना मोबाइल चार्ज करके उसे 100% फुल चार्ज कर लेते हैं। जैसे, कहीं यात्रा पर जाना हो तो लोग आमतौर पर ऐसा करते हैं, फिर चाहे उनका मोबाइल 80% या कितना ही चार्ज हो। ऐसा करने से बैटरी के जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए ऐसी गलती कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • लोग जब कहीं जाते हैं या ऑफिस में जाते हैं आदि, तो जो लोग अपना चार्जर साथ ले जाना भूल जाते हैं वो किसी का भी मोबाइल चार्जर लेकर अपना मोबाइल चार्ज कर लेते हैं। कई लोग तो इसे आदत बना लेते हैं, लेकिन किसी भी चार्जर से मोबाइल चार्ज करने से मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए अपने मोबाइल के चार्जर से ही मोबाइल चार्ज करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें