फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Recharge: क्या गलत नंबर पर हुए मोबाइल रिचार्ज के पैसे वापस मिल सकते हैं? यहां जानें नियम

Thu, 07 May 2026 05:49 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Galat Number Par Hua Mobile Recharge Kaise Cancel Karein: कई बार अपना मोबाइल रिचार्ज करते समय ये गलत नंबर पर हो जाता है। ऐसे में क्या इस गलत नंबर पर हुए मोबाइल रिचार्ज को वापस पाया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
गलत मोबाइल रिचार्ज होने पर पैसे कैसे वापस लें? - फोटो : Amar Ujala AI
Mobile Recharge Cancellation Process: एक समय था जब मोबाइल रिचार्ज करवाने का प्रोसेस काफी अलग था, लेकिन अब सबकुछ आपके हाथ में वो भी एक क्लिक में है। मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए अब कोई कूपन नहीं खरीदना पड़ता और न ही किसी दुकान पर जाना होता है।

पर कई बार लोग अपना मोबाइल रिचार्ज करने के चक्कर में या घर वालों का मोबाइल रिचार्ज करने के चक्कर में किसी और का मोबाइल रिचार्ज कर देते हैं और ये सब होता है गलत मोबाइल नंबर दर्ज करने की वजह से। ऐसे में क्या गलत मोबाइल नंबर पर हुआ रिचार्ज आपको वापस मिल सकता है? चलिए जानते हैं नियम...
विज्ञापन

2 of 5
गलत मोबाइल रिचार्ज होने पर पैसे कैसे वापस लें? - फोटो : Adobe Stock
गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज होने पर क्या करें?
  • किसी दूसरे नंबर पर मोबाइल रिचार्ज हो गया है, तो परेशान न हों
  • परेशान होने की जगह जल्द से जल्द शिकायत दर्ज करवाएं
  • आप अपनी सिम कंपनी के कस्टमर केयर पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
गलत मोबाइल रिचार्ज होने पर पैसे कैसे वापस लें? - फोटो : Adobe Stock
क्या करना है?
  • सबसे पहले जिस कंपनी का सिम कार्ड है उस कंपनी के कस्टमर केयर पर तुरंत कॉल लगाएं
  • उन्हें पूरा मामला बताएं कि गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज हो गया है
  • वो आपसे रिचार्ज ट्रांजेक्शन आईडी, रिचार्ज की राशि जैसी जानकारी मांग सकते हैं
  • इसके बाद कस्टमर केयर आपकी मदद करते हैं

4 of 5
गलत मोबाइल रिचार्ज होने पर पैसे कैसे वापस लें? - फोटो : Adobe Stock
क्या रिचार्ज के पैसे वापस मिल सकते हैं?
  • इसका जवाब है हां भी और नहीं भी, क्योंकि आपको गलत नंबर पर हुए रिचार्ज के पैसे वापस मिलेंगे या नहीं
  • ये पूरी तरह से टेलीकॉम कंपनी की पॉलिसी और शिकायत करने के समय पर निर्भर करता है
  • कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर को रिचार्ज कैंसिल करवाने की सुविधा देता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत मोबाइल रिचार्ज होने पर पैसे कैसे वापस लें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस गलती से?
  • रिचार्ज करने से पहले नंबर जरूर चेक करें
  • कोशिश करें कि जिस एप से आप मोबाइल नंबर रिचार्ज करते हैं, वहां पहले से अपना और अपने घर वालों का मोबाइल नंबर सेव करके रखें
  • पेमेंट करने से पहले एक बार दोबारा से नंबर जांच लें कि सही है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें