phone overheating while gaming : गेम खेलते समय मोबाइल का हीट होना ऐक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी मोबाइल यूजर कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि मोबाइल गर्म होने पर आप उसे कैसे नॉर्मल कर सकते हैं।
Mobile Heating Solutions: आजकल स्मार्टफोन पर हाई-ग्राफिक्स वाले गेम खेलना एक आम बात हो गई है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि गेमिंग के दौरान फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है। जब आप हैवी गेम खेलते हैं, तो मोबाइल का प्रोसेसर और रैम अपनी पूरी क्षमता से काम करते हैं, जिससे ऊर्जा पैदा होती है और डिवाइस गर्म होने लगता है।
अगर इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए, तो यह न सिर्फ आपके गेमिंग अनुभव को खराब करता है बल्कि फोन की बैटरी और हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आप कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाकर आप अपने फोन के तापमान को तुरंत कम कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मोबाइल गर्म होने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe stock
गेमिंग के दौरान हीटिंग रोकने के तुरंत उपाय
फोन गर्म होने पर सबसे पहले उसका कवर निकाल दें ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके।
स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा होने से बैटरी और डिस्प्ले गर्म होते हैं, इसे कम रखने की कोशिश करें।
बैकग्राउंड में चल रहे अनावश्यक फीचर्स जैसे ब्लूटूथ, लोकेशन और वाई-फाई को बंद कर दें।
विज्ञापन
3 of 5
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत
- फोटो : Freepik.com
सॉफ्टवेयर सेटिंग्स में करें ये बदलाव
गेम शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि कोई दूसरा भारी ऐप बैकग्राउंड में न चल रहा हो।
अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो गेम की सेटिंग्स में जाकर ग्राफिक्स और फ्रेम रेट (FPS) को थोड़ा कम कर दें।
कई फोन्स में गेमिंग मोड होता है, जो परफॉर्मेंस और हीटिंग के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
4 of 5
इस वजह से होती है मौत
- फोटो : AI
चार्जिंग और वातावरण का रखें ध्यान
फोन को चार्ज पर लगाकर गेम कभी न खेलें, यह बैटरी के लिए खतरनाक हो सकता है और हीटिंग बढ़ाता है।
कभी भी सीधी धूप या गर्म वातावरण में बैठकर गेमिंग न करें, इससे फोन तेजी से ओवरहीट होता है।
पंखे के नीचे या ठंडे कमरे में बैठकर खेलने से मोबाइल का तापमान स्थिर रहता है।