Desert Cooler vs Personal Cooler: गर्मियों की तपिश से बचने के लिए कूलर एक बेहद किफायती विकल्प है। अक्सर जब लोग बाजार में कूलर खरीदने निकलते हैं तो उनके दिमाग में ये सवाल रहता है कि 'डेजर्ट कूलर' और 'नॉर्मल (पर्सनल) कूलर' के बीच क्या अंतर है? आसान शब्दों में समझें तो डेजर्ट कूलर बड़े कमरों और बड़े स्पेस के लिए डिजाइन किए जाते हैं, वहीं नॉर्मल कूलर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं।
इन दोनों की कार्यक्षमता, बिजली की खपत और पानी की टंकी की क्षमता में जमीन-आसमान का फर्क होता है। इसलिए नया कूलर खरीदने से पहले अपनी जरूरत और कमरे के आकार को समझना बहुत जरूरी है ताकि आप सही कूलर का चुनाव कर सकें।