फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Heating: गेम खेलते समय मोबाइल गर्म होने पर तुरंत करें ये काम, नॉर्मल हो सकता है तापमान

Sun, 03 May 2026 05:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

phone overheating while gaming : गेम खेलते समय मोबाइल का हीट होना ऐक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी मोबाइल यूजर कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि मोबाइल गर्म होने पर आप उसे कैसे नॉर्मल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल गर्म होने की समस्या - फोटो : AI
Mobile Heating Solutions: आजकल स्मार्टफोन पर हाई-ग्राफिक्स वाले गेम खेलना एक आम बात हो गई है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि गेमिंग के दौरान फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है। जब आप हैवी गेम खेलते हैं, तो मोबाइल का प्रोसेसर और रैम अपनी पूरी क्षमता से काम करते हैं, जिससे ऊर्जा पैदा होती है और डिवाइस गर्म होने लगता है। 

अगर इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए, तो यह न सिर्फ आपके गेमिंग अनुभव को खराब करता है बल्कि फोन की बैटरी और हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आप कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाकर आप अपने फोन के तापमान को तुरंत कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल गर्म होने की समस्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
गेमिंग के दौरान हीटिंग रोकने के तुरंत उपाय
  • फोन गर्म होने पर सबसे पहले उसका कवर निकाल दें ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके।
  • स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा होने से बैटरी और डिस्प्ले गर्म होते हैं, इसे कम रखने की कोशिश करें।
  • बैकग्राउंड में चल रहे अनावश्यक फीचर्स जैसे ब्लूटूथ, लोकेशन और वाई-फाई को बंद कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत - फोटो : Freepik.com
सॉफ्टवेयर सेटिंग्स में करें ये बदलाव
  • गेम शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि कोई दूसरा भारी ऐप बैकग्राउंड में न चल रहा हो।
  • अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो गेम की सेटिंग्स में जाकर ग्राफिक्स और फ्रेम रेट (FPS) को थोड़ा कम कर दें।
  • कई फोन्स में गेमिंग मोड होता है, जो परफॉर्मेंस और हीटिंग के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

4 of 5
इस वजह से होती है मौत - फोटो : AI
चार्जिंग और वातावरण का रखें ध्यान
  • फोन को चार्ज पर लगाकर गेम कभी न खेलें, यह बैटरी के लिए खतरनाक हो सकता है और हीटिंग बढ़ाता है।
  • कभी भी सीधी धूप या गर्म वातावरण में बैठकर गेमिंग न करें, इससे फोन तेजी से ओवरहीट होता है।
  • पंखे के नीचे या ठंडे कमरे में बैठकर खेलने से मोबाइल का तापमान स्थिर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घंटों गेमिंग के कई दुष्प्रभाव - फोटो : AI
लंबे समय तक फोन सुरक्षित रखने के टिप्स
  • अपने फोन के सॉफ्टवेयर और गेम्स को हमेशा अपडेट रखें ताकि वे बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज रहें।
  • हर 30-40 मिनट की गेमिंग के बाद फोन को 5-10 मिनट का रेस्ट दें ताकि वह ठंडा हो सके।
  • फोन की स्टोरेज को बहुत ज्यादा न भरें और समय-समय पर कैश फाइलों को डिलीट करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें