फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Battery Tips: क्या मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? उठ गया इस सवाल के जवाब से पर्दा

Fri, 27 Feb 2026 03:24 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Battery Ko 100% Charge Nahi Karna Chahiye: अगर आप भी अपने मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या ऐसा करना सही है या फिर गलत। इस रिपोर्ट में आप इस सवाल का जवाब पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Mobile Battery Tips And Tricks: आप जिसे देखेंगे उसके पास आपको मोबाइल फोन जरूर दिखेगा और वो भी स्मार्टफोन। एक समय भले ही ऐसा था कि मोबाइल खरीदना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ये आम हो गया है।

लोग जब मोबाइल खरीदते हैं तो कई चीजों को देखते हैं जिसमें से एक बैटरी बैकअप भी है। वायरलैस चार्ज का ऑप्शन है या नहीं, चार्जर कितने वाट का है और बैटरी कितनी देर चलती है जैसी बातों का ध्यान रखा जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपको अपने मोबाइल को कितना चार्ज करना चाहिए यानी क्या मोबाइल की बैटरी को 100% चार्ज करना चाहिए या नहीं? यहां आप इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्यों मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए?
जवाब:
नहीं, जानकार मानते हैं कि मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए। स्मार्टफोन की बैटरी की लाइफ बढ़ सके जिसके लिए 100% चार्ज न करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्यों मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: बैटरी को 100% चार्ज न करने की क्या वजह होती है?
जवाब:
दरअसल, मोबाइल की बैटरी लिथियम-आयन की होती है और जब किसी भी मोबाइल को 100% चार्ज किया जाता है तो इससे बैटरी पर दबाव पड़ता है जिससे वो गर्म हो जाती है और इससे बैटरी की हेल्थ धीरे-धीरे कम और फिर खत्म तक हो सकती है।

4 of 5
क्यों मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: बैटरी को चार्ज करने का सही तरीका क्या है?
जवाब:
अगर आप मोबाइल की बैटरी चार्ज करते हैं तो माना जाता है कि उसे 20% से नीचे न जाने दें और न ही 80-90% से ऊपर यानी इस प्रतिशत के बाद आप चार्जिंग बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों मोबाइल को 100% चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला
सवाल: क्या रात भर चार्जिंग लगाने के भी नुकसान हैं?
जवाब:
हां, अगर आप मोबाइल को रात भर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, तो इसकी सीधा बुरा असर आपकी मोबाइल की बैटरी पर पड़ता है और ये जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें