फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे एक हजार रुपये, चेक करें कहीं आप तो नहीं इस सूची में

Tue, 12 Mar 2024 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्र? - फोटो : istock
Mahila Samman Yojana: जिस तरह से केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। ठीक वैसे ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने सूबे की जनता के लिए इस बार 4 मार्च 2024 को पेश हुए बजट में एक योजना की घोषणा की। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' है, जिसका लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा और इस योजना के अंतर्गत हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। पर क्या आप जानते हैं वे महिलाएं कौन सी हैं जिन्हें ये लाभ नहीं मिल पाएगा? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में चेक कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्र? - फोटो : istock
पहले जानते हैं किन महिलाओं को मिल सकता है लाभ:-
  • जिन महिलाओं की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है
  • स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां
  • नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनकी सैलरी टैक्स के दायरे में नहीं आती है
  • जो महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं
  • वे गृहिणी, जिन्हें सरकारी पेंशन नहीं मिलती है आदि।
विज्ञापन

3 of 5
कौन है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्र? - फोटो : iStock
  • वहीं, दूसरी तरफ जो महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी उनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य होगा। दरअसल, जब आप आवेदन करेंगे, तो आपको इस दस्तावेज की जरूत होगी और ये वोटर आईडी कार्ड दिल्ली का होना अनिवार्य है।

4 of 5
कौन है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्र? - फोटो : istock
ये हैं वो महिलाएं, जो नहीं ले पाएंगी लाभ
  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत अगर आपको पहले से कोई पेंशन मिलती है, तो आप अपात्र होंगे। इसी तरह जो टैक्स भरता है और जिनकी सरकारी नौकरी है आदि वो भी इस योजना के लिए अपात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्र? - फोटो : istock
कब से मिलने लगेगा लाभ?
  • बजट के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। वहीं, इसके बाद उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना इस साल सितंबर-अक्तूबर महीने तक लागू हो जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें