Train Ticket Rules For Passengers: अगर आपकी भी कहीं जाने के लिए ट्रेन है तो जाहिर है कि आप भी स्टेशन के लिए घर से जल्दी निकल जाते होंगे? रास्ते में मिलने वाले ट्रैफिक जाम और रास्ते की दूरी की वजह से समय पर निकलना पड़ता है।
वहीं, लोगों के मन में ये डर जरूर रहता है कि कहीं उनकी ट्रेन छूट न जाए। इसलिए लोग समय पर निकलते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी किसी न किसी वजह से ट्रेन छूट ही जाती है। तो ऐसे में आपके ट्रेन टिकट का क्या होगा? क्या आप इस टिकट को किसी दूसरी ट्रेन में इस्तेमाल कर सकते हैं? चलिए जानते हैं इस पर भारतीय रेलवे का क्या नियम है...