फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन छूट गई है तो क्या उस ट्रेन के टिकट पर दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं सफर, जानिए नियम

Wed, 02 Jul 2025 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार ट्रेन छूट जाने की स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं और जल्दबाजी में उस टिकट पर किसी दूसरी ट्रेन में सफर करने लगते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय ट्रेनें यात्रा के सुविधाजनक और किफायती विकल्पों में से एक है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार यात्री ठीक समय पर स्टेशन पर नहीं पहुंच पाते हैं, जिसकी वजह से उनकी ट्रेन छूट जाती है। इस स्थिति में अक्सर कई यात्रियों का सवाल रहता है कि क्या उस ट्रेन के टिकट पर किसी दूसरी ट्रेन में सफर किया जा सकता है। कई बार ट्रेन छूट जाने की स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं और जल्दबाजी में उस टिकट पर किसी दूसरी ट्रेन में सफर करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेन छूट जाने पर उस टिकट पर क्या दूसरी ट्रेन में सफर किया जा सकता है? इससे जुड़े नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ट्रेन छूट जाने की स्थिति में क्या आप उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका टिकट किस कैटेगरी का है। अगर आपका टिकट जनरल कैटेगरी का है, तो इस स्थिति में आप उसी कैटेगरी की दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा अगर आपका टिकट किसी दूसरी कैटेगरी की ट्रेन जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस आदि का है तो उस ट्रेन के छूट जाने पर आप किसी दूसरी ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास कंफर्म रिजर्वेशन टिकट है तो इस स्थिति में भी ट्रेन छूट जाने पर आप दूसरी ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वंदे भारत, तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में जनरल टिकट मान्य नहीं होता है। अगर आप अपनी रिजर्वेशन टिकट पर किसी दूसरी ट्रेन में सफर करते हुए पकड़े जाते हैं, तो टीटीई आपसे फाइन वसूल सकता है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
पकड़े जाने पर आपको सफर का किराया और पेनाल्टी की रकम चुकानी होगी। अगर आप इसे देने से मना करते हैं या टीटीई के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो आप पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें