फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक ध्यान दें: बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कितने रुपये कट सकते हैं? यहां जानें नियम

Wed, 11 Nov 2026 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Minimum Balance Penalty: बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कटने वाला चार्ज हर बैंक और अकाउंट के प्रकार के अनुसार अलग होता है
  • आरबीआई के नियमों के तहत बैंक को पहले सूचना देकर कम से कम एक महीने का समय देना जरूरी है
विज्ञापन
1 of 5
बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज नियम क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
आज के समय में लगभग हर व्यक्ति का बैंक में सेविंग अकाउंट होता है। लोग अपनी कमाई का पैसा बैंक खाते में जमा रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से उसका इस्तेमाल कर सकें। पर क्या आप जानते हैं कि बैंक खाते में एक तय रकम से कम बैलेंस रखने पर बैंक आपसे चार्ज भी वसूल सकता है?

कई बार लोगों को इसकी जानकारी तब मिलती है, जब उनके खाते से पैसे कटने का मैसेज आता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बैंक कितने रुपये काट सकता है? क्या सभी बैंकों में इसके लिए एक जैसा चार्ज लगता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
मिनिमम बैलेंस क्या होता है?
  • मिनिमम बैलेंस वह न्यूनतम रकम होती है, जिसे बैंक अपने सेविंग अकाउंट में बनाए रखने के लिए कहता है
  • यह रकम हर बैंक और अकाउंट के प्रकार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
  • दरअसल, कुछ बैंक खातों में एवरेज मंथली बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है
  • इसका मतलब है कि पूरे महीने के दौरान खाते में मौजूद दैनिक बैलेंस का औसत निर्धारित सीमा के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए
  • इसलिए जरूरी नहीं कि हर दिन खाते में एक जैसी रकम रखी जाए
विज्ञापन

3 of 5
बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज नियम क्या है? - फोटो : एएनआई (फाइल)
मिनिमम बैलेंस न रखने पर कितने रुपये कट सकते हैं?
  • मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कटने वाली रकम की कोई एक तय सीमा सभी बैंकों के लिए लागू नहीं है
  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बैंकों को अपने बोर्ड से मंजूर नीति के अनुसार पेनल चार्ज तय करने की अनुमति दी है

4 of 5
बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि, आरबीआई के नियमों के मुताबिक यह चार्ज खाते में हुई कमी के अनुपात में होना चाहिए यानी निर्धारित मिनिमम बैलेंस और खाते में बनाए गए औसत बैलेंस के बीच जितना अंतर होगा, उसी के हिसाब से चार्ज लगाया जाना चाहिए
  • इसलिए किसी बैंक में कम चार्ज लग सकता है, जबकि दूसरे बैंक में ज्यादा
  • चार्ज की जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सर्विस चार्ज लिस्ट में मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
बैंक तुरंत नहीं काट सकता पैसे
  • अगर बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस कम हो जाता है, तो बैंक को ग्राहक को एसएमएस, ईमेल या लेटर भेजकर इसकी जानकारी देनी होती है
  • बैंक को ग्राहक को कम से कम एक महीने का समय देना होगा, ताकि वह खाते में जरूरी बैलेंस बनाए रख सके
  • इसके बाद भी कमी पूरी नहीं होने पर बैंक निर्धारित नियमों के अनुसार चार्ज वसूल सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें