PM Vishwakarma Yojana: देश में पारंपरिक हुनर और कारीगरी से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को न सिर्फ आर्थिक सहायता दी जाती है, बल्कि उनके कौशल को निखारने के लिए ट्रेनिंग, टूलकिट प्रोत्साहन और कम ब्याज पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
हालांकि, इस योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। सरकार ने इसके लिए 18 पारंपरिक व्यवसायों की कैटेगरी तय की हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं यानी क्या आपको पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...