फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Adulteration Test: आप जो दूध खरीद रहे हैं वह मिलावटी तो नहीं? इन आसान तरीकों से करें पता

Wed, 05 Feb 2025 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी दूध की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Milk Adulteration Test - फोटो : Freepik.com

आज के समय बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, दाल, चावल, आटा, हल्दी आदि विभिन्न खाने-पीने वाली चीजों में मिलावट की जा रही है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने पर आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बीते सालों से लगातार इस तरह की खबरें सामने निकलकर आ रही हैं। प्रशासन भी इसको लेकर काफी सख्त है। समय-समय पर मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए कई जगहों पर छापा मारा जाता है। हालांकि, इसके बाद भी लगातार खाने पीने की वस्तुओं में मिलावट की जा रही है।

हम में से अधिकतर लोग रोजाना दूध पीते हैं। दूध में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, दूध में भी यूरिया या पानी की मिलावट करके बेचा जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी दूध की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Milk Adulteration Test - फोटो : Adobe stock

असली दूध गाढ़ा होता है। गाढ़ेपन की वजह से यह धीरे-धीरे बहता है। वहीं, अगर दूध में पानी को मिलाया गया है तो वह पतला हो जाता है, इस कारण वह तेजी से बहता है। इस बारे में आप दूध की एक बूंद अपनी उंगली पर रखकर पता कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Milk Adulteration Test - फोटो : Freepik.com

अगर दूध आपकी उंगली पर रखने के बाद जल्दी से फैल जाता है तो उसमें पानी की मात्रा ज्यादा है। वहीं, अगर वह जल्दी नहीं फैलता है तो इस बात की बड़ी संभावना है कि उसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं की गई है।

4 of 5
Milk Adulteration Test - फोटो : Freepik.com

बाजार में बिकने वाला मिलावटी या सिंथेटिक दूध थोड़ा खराब होता है और इसकी गंध से आप आसानी से दूध में की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। कई बार इस तरह के दूध से साबुन की गंध आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Milk Adulteration Test - फोटो : Freepik.com
अक्सर देखने को मिलता है कि दूध में यूरिया की मिलावट की जाती है। दूध में यूरिया की मिलावट की गई है या नहीं, इसका पता आप लिटमस पेपर की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा टेबल स्पून दूध और सोयाबीन पाउडर को एक साथ मिलाकर अच्छे से हिलाना है। यह करने के बाद आपको इसमें लिटमस पेपर को डुबोना है। इसे डुबोने के बाद अगर लिटमस पेपर का रंग लाल से नीला हो जाता है, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि दूध में यूरिया की मिलावट की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें