फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Lost Found: मेट्रो में भूल गए हैं ऑफिस का बैग या कोई कीमती सामान, तो ऐसे मिलेगा वापस; तरीका यहां जानें

Thu, 25 Jun 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Mein Saman Bhulane Par Kaise Wapas Milega: अगर आप मेट्रो से सफर कर रहे हैं और आपका कोई सामान मेट्रो या मेट्रो परिसर में छूट गया है, तो आप इसे वापस पा सकते हैं जिनका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो में सामान खोने पर कहां से मिलता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Metro Lost Found Department: हर रोज किसी न किसी वाहन के जरिए दफ्तर, स्कूल-कॉलेज समेत कई अन्य जगहों पर जाते हैं, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि दिल्ली मेट्रो से भी हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि कई लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान सामान छूट जाता है? ऐसे लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किया होता है जहां से आप अपने मेट्रो, स्टेशन या मेट्रो परिसर में छूटे सामान को वापस प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे मेट्रो में छूटे अपने सामान को वापस पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो में सामान खोने पर कहां से मिलता है? - फोटो : AdobeStock
सामान मेट्रो या स्टेशन पर छूटने पर क्या करें?
  • जिस मेट्रो स्टेशन पर सामान छूटा है, वहां स्टेशन पर या नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर जाएं
  • यहां पर स्टेशन कंट्रोलर या हेल्प डेस्क को जानकारी दें
  • क्या सामान था, समय, जगह आदि सब बताएं जिसके बाद आपके सामान को ढूंढना शुरू किया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो में सामान खोने पर कहां से मिलता है? - फोटो : AdobeStock
इनसे भी कर सकते हैं संपर्क
  • आप दिल्ली मेट्रो के हेल्पलाइन नंबर 155370 पर संपर्क कर सकते हैं 
  • मेट्रो पर मौजूद CISF को सूचना दे सकते हैं
  • CISF कर्मी भी आपकी मदद करते हैं

4 of 5
मेट्रो में सामान खोने पर कहां से मिलता है? - फोटो : AdobeStock
कैसे पता करें सामान मिल गया है या नहीं?
  • दिल्ली मेट्रो को जो भी लावारिस सामान मिलता है, उसकी जानकारी जारी की जाती है
  • ये जानकारी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है
  • वेबसाइट पर लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में जाकर आप तारीख के हिसाब से चेक कर सकते हैं कि आपका सामान मिल गया है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो में सामान खोने पर कहां से मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
सामान मिल जाए तो कहां से प्राप्त करें?
  • ऑनलाइन आप चेक कर चुके हैं कि आपका सामान मेट्रो वालों को मिल चुका है
  • ऐसे में आपको फिर कश्मीरी गेट स्थित लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस जाना होता है
  • यहां पर आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे- आईडी आदि मांगे जा सकते हैं
  • फिर जब ये साफ हो जाता है कि ये सामान आपका ही है, तो आपको ये सामान मेट्रो कर्मियों द्वारा वापस कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें