फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: क्या काउंटर टिकट की फोटो दिखाकर ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं? अधिकतर लोग करते हैं ये गलती

Thu, 25 Jun 2026 03:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Counter Ticket Photo Valid: कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां कुछ लोग ट्रेन में यात्रा करते समय काउंटर से टिकट कराया है सिर्फ उसका फोटो लेकर ही यात्रा करते हैं। बता दें कि ऐसे में यात्री को बिना टिकट माना जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
indian railway ticket rules - फोटो : AI
Indian Railway Ticket Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय अक्सर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं, जो उन्हें भारी पड़ सकती है। कई बार यात्री रेलवे काउंटर (खिड़की) से रिजर्वेशन टिकट लेते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में सिर्फ उसकी फोटो मोबाइल में लेकर सफर करने निकल जाते हैं। खासकर तत्काल टिकट के मामलों में ऐसा ज्यादा देखा जाता है, जहां लोग दलालों या एजेंटों से टिकट बुक कराते हैं।

एजेंट काउंटर से टिकट निकालकर उसकी फोटो यात्री को व्हाट्सएप पर भेज देता है और यात्री उसी भरोसे ट्रेन में चढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि रेलवे के नियमों के अनुसार यह कितना सही है और पकड़े जाने पर क्या कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
काउंटर टिकट की फोटो दिखाना पूरी तरह अवैध - फोटो : Adobe Stock
काउंटर टिकट की फोटो दिखाना पूरी तरह अवैध
  • रेलवे नियमों के मुताबिक, अगर आपके पास काउंटर से ली गई असली (ओरिजिनल) पेपर टिकट नहीं है, तो सिर्फ मोबाइल में उसकी फोटो या स्क्रीनशॉट दिखाकर यात्रा करना पूरी तरह गैरकानूनी है।
  • टीटीई ऐसी फोटो को बिल्कुल मान्य नहीं मानेगा और ऐसी स्थिति में आपको बिना टिकट माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना - फोटो : Adobe Stock
पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना
  • अगर आप काउंटर टिकट की फोटो के साथ सफर करते पकड़े जाते हैं, तो रेलवे एक्ट के तहत आपको बिना टिकट यात्रा करने का दोषी माना जाएगा। 
  • ऐसी स्थिति में आपको ट्रेन की उस श्रेणी के तय किराए के साथ कम से कम ₹250 का भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

4 of 5
ऑनलाइन और काउंटर टिकट के नियमों में अंतर - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन और काउंटर टिकट के नियमों में अंतर
  • यहां यह समझना जरूरी है कि ऑनलाइन (IRCTC एप या वेबसाइट) से बुक की गई ई-टिकट का एसएमएस या स्क्रीनशॉट मोबाइल में दिखाना पूरी तरह मान्य है।
  • मगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से मिली पर्ची वाली टिकट के मामले में आपके हाथ में असली पेपर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओरिजिनल टिकट लेकर ही यात्रा करें - फोटो : Adobe Stock
ओरिजिनल टिकट लेकर ही यात्रा करें
  • अगर आपने किसी एजेंट या दूर बैठे रिश्तेदार से काउंटर टिकट बुक कराई है, तो सफर शुरू करने से पहले उनसे असली टिकट की पर्ची जरूर मंगा लें।
  • सिर्फ व्हाट्सएप पर आई फोटो के भरोसे ट्रेन में न जाएं, वरना आपकी यात्रा बीच में ही रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें