फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट ओपन रखने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें' ऐसा मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, वरना...

Mon, 10 Aug 2026 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banking Fraud: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके साथ फ्रॉड न हो, तो किसी कॉल, मैसेज आदि पर कभी विश्वास न करें और न ही किसी अनजाने लिंक पर क्लिक करें। वरना आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक के नाम पर आने वाले इस मैसेज पर कभी क्लिक न करें। - फोटो : Amar Ujala AI
Bank Account Close Fraud Alert: जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और हर बार किसी न किसी तरीके का इस्तेमाल करते हैं।

जैसे- स्कैमर्स बैंक अकाउंट बंद होने के नाम से लोगों को डराते हैं और फिर इस डर का फायदा उठाकर वो आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं। चलिए जानते हैं ये बैंकिंग फ्रॉड क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक के नाम पर आने वाले इस मैसेज पर कभी क्लिक न करें। - फोटो : Adobe Stock
क्या है बैंकिंग फ्रॉड?
  • दरअसल, स्कैमर्स इसमें आपको एक मैसेज भेजते हैं
  • इस मैसेज में लिखा होता है कि 'सावधान! बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट ओपन रखने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें'
  • पर आप शायद नहीं जानते होंगे कि ये मैसेज फेक होता है
विज्ञापन

3 of 5
बैंक के नाम पर आने वाले इस मैसेज पर कभी क्लिक न करें। - फोटो : Adobe Stock
  • जालसाज इस मैसेज से लोगों को डराते हैं
  • फिर जैसे ही लोग इस मैसेज को देखते हैं तो वे डर जाते हैं
  • अपने अकाउंट को बंद होने से बचाने के लिए वे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, लेकिन जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं
  • तब आपका मोबाइल हैक हो जाता है और आपका बैंक खाता जालसाज खाली कर देते हैं 

4 of 5
बैंक के नाम पर आने वाले इस मैसेज पर कभी क्लिक न करें। - फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस फ्रॉड से?
  • सबसे पहले तो ये जान लें कि ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास न करें
  • मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • अगर आपके पास किसी बैंक अधिकारी का कॉल आता है, तो उसको भी किसी तरह की बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक के नाम पर आने वाले इस मैसेज पर कभी क्लिक न करें। - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें बैंक अकाउंट कहीं बंद तो नहीं होने वाला?
  • बैंक वाले आपका बैंक अकाउंट बिना किसी कारण के बंद नहीं करते
  • अगर लंबे समय तक बैंक खाते में लेन-देन न हो, तो बैंक खाता डोरमेंट में चला जाता है जिसे आप बैंक जाकर फिर से एक्टिव करवा सकते हैं
  • बैंक खाते से जुड़ी जानकारी के लिए अपने बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर से बात करें या अपनी ब्रांच में जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें