Mann Ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केवाईसी और ई-केवाईसी की अहमियत के बारे में लोगों को जानकारी दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्यों जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : अमर उजाला
PM Modi Live in Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे संवाद किया। इस कार्यक्रम के जरिए वे समय-समय पर सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक करते हैं। डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री लोगों को सजग रहने और सुरक्षित वित्तीय व्यवहार अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।
मन की बात के आज के एपिसोड में भी इसी परिप्रेक्ष्य में बात की गई। इसमें डिजिटल दुनिया में सुरक्षा और जागरूकता की अहमियत को रेखांकित किया गया। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस एपिसोड में डिजिटल लेन-देन और KYC प्रक्रिया को लेकर क्या महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और नागरिकों के लिए कौन-कौन से सुरक्षा उपाय सुझाए।
विज्ञापन
2 of 5
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने क्या कहा
साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल फ्रॉड और अरेस्ट की घटनाएं समाज में बनी हुई हैं। लोग कभी-कभी फोन या मैसेज के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। व्यवसायियों से भी ठगी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि KYC और री-KYC सिर्फ बैंकिंग प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का तरीका है।
पीएम मोदी ने कहा कि बैंक समय-समय पर KYC अपडेट और री-KYC करते रहते हैं। नागरिकों को सलाह दी कि वे केवल बैंक के अधिकारिक माध्यमों जैसे बैंक ऐप, शाखा या वेबसाइट से ही KYC कराएं। पासवर्ड नियमित बदलें और निजी जानकारी केवल अधिकृत अधिकारियों को दें। उन्होंने RBI के वित्तीय साक्षरता अभियान का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
3 of 5
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : Adobe Stock
कैसे कराएं KYC
1. बैंक शाखा में KYC
इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच पर जाना होगा।
यहां अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेज लेकर जाएं।
बैंक अधिकारी आपके दस्तावेज सत्यापित करेंगे और KYC प्रक्रिया पूरी करेंगे।
4 of 5
पीएम मोदी ने मन की बात में बताई KYC की अहमियत
- फोटो : Adobe Stock
2. ऑनलाइन KYC कैसे करें
बैंक के अधिकारिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
आधार नंबर या मोबाइल OTP के जरिए पहचान सत्यापित करें।