फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Reel Scheme: रील बनाएं और सरकार देगी 5 हजार रुपये, जानें आखिर क्या है ये सरकारी स्कीम और कैसे जुड़ें इससे

Thu, 17 Jul 2025 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reel on Rural Development: अगर आपको भी रील बनाने का शौक है, तो भारत सरकार आपको इसके बदले पैसे दे रही है। बस आपको अपनी रील में एक काम करना होगा जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Amar Ujala
Reel on Rural Development And Win 5000 Rupees: आज का समय सोशल मीडिया का है और ये सिर्फ बोलने को नहीं बल्कि, साफ नजर आता है। जिसे देखेंगे आप वो किसी न किसी तरीके की पोस्ट सोशल मीडिया पर करता ही है। वहीं, खासतौर पर आज के समय में लोग रील बनाना काफी पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग किसी न किसी विषय पर रील बनाते ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी रील बनाते हैं तो आप अपने इस शौक से पैसे भी कमा सकते हैं और वो भी आपको भारत सरकार ये मौका दे रही है। जी हां, ऐसा है। तो चलिए जानते हैं आपको किस तरह की रील बनानी होगी और आपको सरकार इसके लिए कितना पैसा देगी। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Adobe Stock
बनानी होगी ऐसी रील, मिलेंगे 5 हजार
  • दरअसल, भारत सरकार आपको रील बनाने के लिए पैसे देगी। इसके लिए आपको अपनी गांव स्वच्छता की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में आपको रील बनानी होगी। जिन लोगों की रील अच्छी लगेगी उन्हें 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Adobe Stock
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी
  • MyGOV Hindi के एक्स अकाउटं पर इसको लेकर जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया है कि "आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए! जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!" इसके भाग लेने के लिए लिंक भी दिया है, जो ये https://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/task/swachh-sujal-gaon-reel-making-competition/ है।

4 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Adobe Stock
थीम और वीडियो का टॉपिक
  • आप स्वच्छ सुजर गांव: विकसित भारत की ओर, स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की और स्वस्थ भारत: सुजल भारत में से किसी एक थीम पर रील बना सकते हैं
  • रील में दिखाना है कि किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय और लोगों के जीवन को आसान बनाया है और इससे उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है
विज्ञापन

5 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Adobe Stock
  • सामुदायिक स्वच्छता की पहल, शौचालय का महत्व और सुविधा, साफ-सफाई दिखना, जल और स्वच्छता से संबंधित व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता, जल बचाने की तकनीकें, वर्षा जल संचयन के तरीके, जन को शुद्ध करने की तकनीकें, घर पर नल का साफ जल मिलने में जीवन जीने में होने वाली आसानी आदि पर आप रील बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकार रील बनाने पर देगी 5 हजार रुपये। - फोटो : Adobe Stock
ये है आखिरी तारीख
  • लोगों द्वारा जो रील सबमिट की जाएगी उसमें से 4 सर्वश्रेष्ठ रील बनाने वाले विजेताओं को चुनकर उन्हें 5 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। आप इस स्कीम से जुड़ने के लिए 31 जुलाई 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि अप्लाई करने की ये आखिरी तारीख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें