मकर संक्रांति के दिन कई बार लोगों के गले या शरीर के दूसरे अंग में चाइनीज मांझा फंस जाता है। यह जानलेवा है। इस स्थिति में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। मकर संक्रांति के त्योहार को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग पवित्र स्नान, दान, ध्यान और पूजा पाठ करते हैं। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
इस दिन लोग बड़े पैमाने पर पतंग उड़ाते हैं। हालांकि, एक तरफ जहां इस दिन पतंगबाजी की काफी धूम रहती है वहीं दूसरी तरफ चाइनीज मांझा एक गंभीर खतरे के रूप में सामने आता है। यह धारदार मांझा हर साल कई लोगों को घायल करने का काम करता है। कई बार यह मांझा दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बच्चों के गले में फंस जाता है। यह जानलेवा है, ऐसे मौके पर सही कदम उठाना काफी जरूरी है।