फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे

Fri, 28 Jun 2024 02:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment Schemes For Women - फोटो : Istock
Investment Schemes For Women: आज के इस आधुनिक युग में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज निजी क्षेत्र, बिजनेस, सरकारी और कई दूसरी जगहों पर महिलाएं कार्यरत होकर अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। हालांकि, देश में कई महिलाओं में फाइनेंशियल लिटरेसी का अभाव है। इस कारण इन महिलाओं को कहां, कैसे और किस तरह पैसों को निवेश करना है उस बारे में अच्छी समझ नहीं है। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं में निवेश करने पर महिलाओं को काफी अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा इन स्कीम्स में इन्वेस्ट करने पर उनको ब्याज दर में भी छूट मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की उन शानदार योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Investment Schemes For Women - फोटो : Istock

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए की गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment Schemes For Women - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम में दो लाख रुपये का निवेश करती हैं तो 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के आधार पर आपको दो सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 2,32,044 रुपये मिलेंगे। महिलाएं महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिकतम दो सालों के लिए निवेश कर सकती हैं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके

4 of 5
Investment Schemes For Women - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आपकी बेटी की आयु 10 साल से कम है तो आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में अपनी बेटी का खाता खुलवा सकती हैं। 

SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment Schemes For Women - फोटो : Istock

एलआईसी आधारशिला स्कीम 

एलआईसी आधारशिला स्कीम महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक शानदार योजना है। यह नॉन-लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। एलआईसी की आधारशिला स्कीम में 8 साल की बच्ची से लेकर 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको परिपक्वता अवधि के समय फिक्स्ड अमाउंट मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें