फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSSC: यह सरकारी स्कीम दे रही महिलाओं को जबरदस्त रिटर्न, खुद स्मृति ईरानी ने भी खुलवाया अपना खाता

Thu, 27 Apr 2023 02:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Social Media
Mahila Samman Bachat Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस स्कीम में खाता खुलवाने पर महिलाओं को जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है। इसी को देखते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बुधवार को दिल्ली के संसद मार्ग में स्थित डाकघर में जाकर इस योजना में अपना खाता खुलवाया है। इस दौरान उन्होंने काउंटर में लाइन में लगकर सभी जरूरी प्रोसेस को फॉलो करके महिला बचत पत्र योजना में अपना खाता खुलवाया। काउंटर पर ही उन्हें कंप्यूटर जनरेटेड पासबुक भी मिली। इसी कड़ी में आइए जानते हैं महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते समय केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने का फैसला लिया था। 

Indian Railways: ट्रेन हो गई है लेट, तो 20 रुपये खर्च करके स्टेशन पर ही पा सकते हैं लग्जरी होटल जैसी सुविधा
विज्ञापन

3 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : iStock
महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत का शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिल रही है। 

4 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में महिलाओं को गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में महिलाएं न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकती हैं। वहीं अधिकतम राशि की बात करें, तो इस स्कीम में 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : i stock
महिला सम्मान बचत स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को तिमाही चक्रवृद्धि पर ब्याज दर मिलती है। ऐसे में देशभर में कई महिलाएं इस स्कीम में अपना खाता खुलवा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें