Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना की रविवार को शुरुआत कर दी। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में सीधे 10 हजार रुपये भेजेगी। इस योजना को महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती और रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। योजना का फायदा पाने के लिए महिलाओं को एक शर्त पूरी करनी होगी, नहीं तो इसके बिना फायदा नहीं मिलेगा।
बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड सबसे जरूरी है, क्योंकि बिना इस कार्ड के कोई भी महिला रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएगी और खाते में 10 हजार रुपये भी नहीं आएगा। पूरी आवेदन प्रक्रिया आधार से जुड़ी रहेगी, जिससे लाभ सीधे सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इसलिए जिन महिलाओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें सबसे पहले इन्हें बनवाना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी और उसी के आधार पर खाते में पैसा आएगा।