Mahakumbh 2025 Helicopter Booking: पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 की शुरुआत बीते दिन 13 जनवरी से हो चुकी है। जहां कल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं आज यानी 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान यानी शाही स्नान चल रहा है। इसमें कई अखाड़े स्नान कर रहे हैं। ऐसे में पूरे महाकुंभ में हर तरफ हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसलिए यहां का माहौल देखते ही बन रहा है।
इन सबके बीच अगर आप भी महाकुंभ जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां पर हेलिकॉप्टर राइड का मजा ले सकते हैं और पूरे महाकुंभ मेले के नजारे आसमान से देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आप ये हेलिकॉप्टर राइड कैसे बुक कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अगली स्लाइड्स में श्रद्धालु इस बारे में जान सकते हैं...