फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays: क्या मकर संक्रांति पर आज बैंक खुले हैं या बंद हैं? जानें अपने शहर का हाल

Tue, 14 Jan 2025 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holidays 2025: आप अगर आज किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आपके शहर में बैंक खुला है या कहीं आज बैंकों की छुट्टी तो नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holidays on Makar Sankranti 2025: लोग अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में रखते हैं और लोगों की सैलरी भी बैंक में ही आती है। ऐसे में कई बार हमें किसी न किसी काम से बैंक जाना पड़ता है, लेकिन हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जिस दिन हम बैंक जाने की सोच रहे हैं उस दिन बैंक खुला भी है या नहीं। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि बैंकों की छुट्टी भी रहती है। साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई त्योहारों पर भी बैंक बंद रहते हैं।

इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या बैंक खुले हैं या नहीं। जैसे, अगर बात आज की करें तो आज मकर संक्रांति है तो क्या आज बैंक खुले हैं या नहीं। आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में आज बैंक बंद है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू और हजरत अली की जयंती है। ऐसे में इन त्योहारों के कारण कई जगहों पर बैंक बंद है यानी आपका बैंक से जुड़ा कोई काम इस दिन नहीं हो पाएगा। इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपना प्लान बदल लें।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
इन राज्यों में आज बंद रहेगा बैंक

बैंक किस दिन बंद रहेंगे और किस दिन खुलेंगे इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इसमें जो छुट्टियां होती हैं उस हिसाब से ही बैंक बंद रहते हैं, जैसे आज 14 जनवरी को...
 
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे
  • असम के गुवाहाटी में भी बैंकों की आज छुट्टी है 
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैदराबाद में बैंकों में आज काम नहीं होगा

4 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
  • अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भी बैंकों की छुट्टी है
  • गुजरात के अहमदाबाद में भी बैंक बंद रहेंगे 
  • कर्नाटक के बेंगलुरु और ओडिशा के भुवनेश्वर में बैंकों की आज छुट्टी है 
  • तमिलनाडु के चेन्नई में और सिक्किम के गंगटोक में भी बैंक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
  • अगर आपको किसी काम से बैंक जाना है तो आज तो आपका काम बैंक बंद होने की वजह से नहीं हो पाएगा, लेकिन आप रोजाना की तरह नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके अपने बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें