MahaKumbh 2025 Train: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है जिसमें हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भले ही यहां कितना ही जाम लगा हो और लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन बावजूद इसके आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है और रोजाना ही यहां काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इसके लिए कोई प्लेन से, कोई अपने वाहन से, कोई गाड़ी बुक करके और ट्रेन से भी लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं जिससे लोगों को दिक्कत न हो, लेकिन अगर आप भी ट्रेन से महाकुंभ जा रहे हैं और आपकी कंफर्म सीट पर कोई और बैठ गया है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं और अपनी सीट वापस ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में यात्रीगण इस बारे में जान सकते हैं...