प्रयागराज के महाकुंभ के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जोरों-शोरों से हो रहे हैं। हर कोई इस पवित्र स्थान पर जाकर स्नान करने के लिए इच्छुक है। यही नहीं, महाकुंभ में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि पर स्नान करना पवित्र माना जाता है। इस साल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन हर कोई स्नान कर अपने पितरों का तर्पण करता है। इस साल महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। वहीं, अभी 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है। अगर आप भी इस बार महाकुंभ जाने की इच्छा रखते हैं और प्रयागराज जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए आपको बताते हैं कि नोएडा से प्रयागराज कैसे जाएं और अपनी इस यात्रा को यादगार कैसे बनाया जाए।