फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का सस्ता महाकुंभ पैकेज, रामलला के भी हो जाएंगे दर्शन

Mon, 13 Jan 2025 06:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी महाकुंभ मेले में जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mahakumbh 2025 IRCTC Tour Package - फोटो : Amar Ujala
महाकुंभ हिन्दू आस्था का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। हर 12 सालों में इसका आयोजन होता है। करोड़ों की संख्या में देश दुनिया से लोग महाकुंभ मेला देखने के लिए आते हैं। यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद अमृत कलश से जिन चार जगहों पर अमृत की बूंदे गिरी थीं, वहीं पर महाकुंभ का आयोजन होता है। इस कारण महाकुंभ मेला धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।

अगर आप भी महाकुंभ मेले में जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महाकुंभ मेला तो घुमाया जाएगा साथ ही साथ आपको अयोध्या और वाराणसी की भी यात्रा कराई जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mahakumbh 2025 IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAHA KUMBH PUNYA KSHETRA YATRA है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WZBG35 है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahakumbh 2025 IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 जनवरी, 2025 को पुणे / लोनावाला / कर्जत / पनवेल / कल्याण / नासिक / मनमाड़ / चालीसगांव जंक्शन / जलगांव / भुसावल से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको प्रयागराज में महाकुंभ के साथ साथ वाराणसी और अयोध्या भी घुमाया जाएगा। 

4 of 5
Mahakumbh 2025 IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसमें गाइड/एस्कॉर्ट के अलावा इंश्योरेंस की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए थाईलैंड, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahakumbh 2025 IRCTC Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो इकॉनीमी स्लीपर क्लास में आपका किराया 22,940 रुपये है। वहीं स्टैंडर्ड 3AC में इसका किराया 32,440 रुपये होगा। इसके अलावा कंफर्ट 2AC में किराया 40,130 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें