Mukhyamantri Solar Pump Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को लगा रही है। देश में आज भी कई किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए डीजल इंजनों का सहारा लेना पड़ता है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें किसानों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल खरीदने में ही व्यय हो जाता है। ऐसे में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सोलर पंप योजना को शुरू किया है। इस योजना का लाभ पाकर किसान अपने खेतों की सिंचाई सोलर पंप की मदद से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
- फोटो : Istock
मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत उन क्षेत्रों के किसानों को प्राथमिकता दे रही है, जहां पर बिजली का विकास नहीं हुआ है। इसके अलावा उन क्षेत्रों में जहां से विद्युत लाइन की दूरी 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
3 of 5
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
- फोटो : Istock
वहां के किसानों को सोलर पंप योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को यह सोलर पंप अच्छी सब्सिडी पर मिल रहे हैं। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं।
ऐसे में आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां नवीन आवेदन के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेती योग्य भूमि के कागजात, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं।