फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG VS PNG: एलपीजी और पीएनजी गैस में क्या है अंतर? जानें कौन-सा फ्यूल है सुरक्षित

Thu, 26 Mar 2026 03:53 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG PNG Difference: आज के समय घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। इस कारण एलपीजी और पीएनजी के बीच अंतर समझना सही और सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
LPG VS PNG - फोटो : AI
LPG Or PNG Which Is Best: आज के समय में घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी और पीएनजी दोनों ही गैस का इस्तेमाल किया जाता है। शहरों में जहां पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां कई जगहों पर पीएनजी को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं एलपीजी आज भी देश के अधिकतर हिस्सों में मुख्य ईंधन बना हुआ है। कई लोग यह समझ नहीं पाते कि इन दोनों में अंतर क्या है और कौन सा विकल्प सुरक्षित और किफायती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि एलपीजी और पीएनजी में अंतर क्या है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
LPG VS PNG - फोटो : Adobe Stock
एलपीजी से तात्पर्य लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस से है। इस गैस को सिलेंडर में भरा जाता है। इसको स्टोर किया जा सकता है। दूसरी ओर पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है। एलपीजी को बुक करना और बदलना पड़ता है। वहीं पीएनजी की लगातार सप्लाई होती है। इस कारण पीएनजी को ज्यादा सुविधाजनक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
LPG VS PNG - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिहाज से दोनों गैस में फर्क देखने को मिलता है। एलपीजी भारी होती है और लीक होने पर नीचे जमा हो सकती है, जिससे खतरा बढ़ता है। वहीं पीएनजी हल्की होती है और लीक होने पर ऊपर उड़ जाती है, जिससे विस्फोट का खतरा कम हो जाता है। हालांकि दोनों ही मामलों में सही रखरखाव और सावधानी जरूरी होती है।

4 of 5
LPG VS PNG - फोटो : Adobe stock
खर्च की बात करें तो पीएनजी आमतौर पर एलपीजी के मुकाबले सस्ती पड़ती है। इसका इस्तेमाल करने पर मीटर के आधार पर बिल आता है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पीएनजी बेहतर होती है। एलपीजी गैस अगर लीक हो रही है तो भारी होने की वजह से वह सतह पर जमा होकर इकट्ठा हो जाती है। इस दौरान मामूली चिंगारी से विस्फोट होने का खतरा कापी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG VS PNG - फोटो : Adobe stock
वहीं पीएनजी इससे बिल्कुल अलग होती है। यह हल्की होती है, जिसकी वजह से लीकेज की स्थिति में भी यह ऊपर उठती है और वेंटिलेशन वाली जगह से बाहर निकल जाती है। इस कारण विस्फोट की संभावना कम होती है। इसमें ऑटोमैटिक कट-ऑफ सिस्टम, प्रेशर कंट्रोल और लीकेज डिटेक्शन जैसे फीचर्स होते हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें