फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Subsidy Rules: किन लोगों को गैस सिलिंडर पर नहीं मिलती है सब्सिडी? जानें नियम

Wed, 22 Apr 2026 06:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Cylinder Subsidy Eligibility: अक्सर कुछ लोग एलपीजी गैस कनेक्शन होने के बाद भी सब्सिडी का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी न मिलने के कारण - फोटो : Adobe Stock
LPG Gas Subsidy Rules: भारत में रसोई गैस के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच सब्सिडी को लेकर आम जनता में अक्सर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। सरकार ने सब्सिडी के नियमों में समय-समय पर बड़े बदलाव किए हैं, जिसका सीधा उद्देश्य आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को इस लाभ से बाहर करना और जरूरतमंदों की मदद करना है। 

नियमों के अनुसार, हर गैस कनेक्शन धारक सब्सिडी का हकदार नहीं होता। अगर आपकी सालाना आय एक निश्चित सीमा से अधिक है या आपने खुद अपनी मर्जी से सब्सिडी छोड़ दी है, तो आपको बाजार भाव पर ही सिलेंडर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा कई बार केवाईसी की कमी या बैंक खाते में आधार लिंक न होने की वजह से भी सब्सिडी रुक जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सब्सिडी किन-किन कारणों से रुक सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी न मिलने के कारण - फोटो : Adobe Stock
सब्सिडी न मिलने के मुख्य कानूनी कारण
  • अगर आपकी या आपके जीवनसाथी की संयुक्त सालाना आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है, तो सरकार आपको सब्सिडी नहीं देती।
  • अगर आपने प्रधानमंत्री की अपील पर स्वेच्छा से अपनी सब्सिडी छोड़ दी है, तो आपके खाते में पैसा नहीं भेजा जाता।
  • बता दें कि सब्सिडी सिर्फ घरेलू कनेक्शन के लिए होती है, अगर आप कमर्शियल गैस खरीद रहे हैं तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
इन कारणों से भी रूक सकती है सब्सिडी
  • लंबे समय से गैस एजेंसी में ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी रोकी जा सकती है।
  • अगर आपका आधार कार्ड आपकी गैस एजेंसी और बैंक खाते दोनों से लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर होने में दिक्कत आ सकती है।
  • अगर आपका वह बैंक खाता बंद या निष्क्रिय हो चुका है जिसमें सब्सिडी आती थी, तो भुगतान विफल हो जाता है।

4 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
उज्ज्वला योजना बनाम सामान्य कनेक्शन
  • 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत मिलने वाले कनेक्शनों पर सरकार नियमित रूप से सब्सिडी प्रदान करती है, जो सामान्य ग्राहकों से अलग होती है।
  • सामान्य कनेक्शन पर सरकार समय-समय पर सब्सिडी की राशि और पात्रता को बजट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर बदलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
अपनी सब्सिडी का स्टेटस ऐसे चेक करें
  • आप 'MyLPG.in' वेबसाइट पर जाकर अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी डालकर सब्सिडी का विवरण देख सकते हैं।
  • अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पैसा नहीं आ रहा, तो अपनी गैस एजेंसी जाकर 'सब्सिडी प्रोफाइल' की जांच करवाएं।
  • आप पेट्रोलियम कंपनियों के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें