LPG Cylinder delivery otp rules: एलपीजी सिलिंडर की होम डिलीवरी को सुरक्षित बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। यह 4 अंकों का कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तब आता है जब आप सिलिंडर बुक करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलिंडर सही पते पर और सही उपभोक्ता को ही मिला है।
अब बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि इस कोड को कब और किसे बताना चाहिए, क्योंकि अगर ये कोड किसी गलत व्यक्ति को आप बताते हैं तो आपके नाम पर बुक किया गया सिलिंडर किसी और को बेचा जा सकता है और गैस बुकिंग में लगा पैसा भी गायब हो सकता है। इसलिए आइए समझते हैं कि सिलिंडर लेते समय आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए।