फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Labour Rights Guide: आपकी कंपनी भी समय पर नहीं दे रही है वेतन? जानें कहां और कैसे कर सकते हैं शिकायत

Tue, 14 Apr 2026 12:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delayed Salary Complaint India: अगर आपकी कंपनी आपको समय पर वेतन नहीं देती है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए कुछ बातों और शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नए लेबर लॉ 2026 - फोटो : Adobe Stock
Legal Rights Of Factory Workers: नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में इन दिनों अपनी मांगों को लेकर मजदूरों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। ज्यादातर कर्मचारियों की शिकायत है कि उनकी न्यूनतम मजदूरी काफी कम है और जो है वो वेतन भी समय पर नहीं मिलती है। बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए नए लेबर कोड के तहत अब वेतन भुगतान के नियम पहले से कहीं अधिक सख्त हो गए हैं। नए लेबर कोड के अनुसार, सैलरी हर महीने की 7 तारीख तक मिल जानी चाहिए।

अगर आप भी नोएडा की किसी फैक्ट्री में काम करते हैं और आपकी सैलरी रुकी हुई है, तो घबराने के बजाय कानूनी रास्तों को जानना जरूरी है। समय पर वेतन पाना आपका मौलिक अधिकार है और इसे न देना मालिक के लिए भारी पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि अगर आपको समय बर आपका वेतन नहीं मिलता है तो आप अपनी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कहां करें शिकायत? - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले कहां करें शिकायत?
  • अपने नजदीकी श्रम विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र दे सकते हैं।
  • इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी लेबर हेल्पलाइन नंबर 155214 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
  • इसके अलावा, समाधान (SAMADHAN) पोर्टल पर जाकर इंटरनेट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारे कागज सबूत के लिए जुटाएं? - फोटो : Adobe Stock
शिकायत के लिए कौन से कागज जरूरी हैं? 
  • अपनी बात साबित करने के लिए कुछ सबूत पास रखना जरूरी है।
  • कंपनी का आईडी कार्ड या गेट पास की फोटोकॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
  • हाजिरी रजिस्टर की फोटो या पंचिंग मशीन का रिकॉर्ड जरूर रखें।
  • पिछले महीनों की सैलरी की एंट्री वाली बैंक पासबुक या सैलरी स्लिप साथ रखें।

4 of 5
समय पर वेतन न मिलने पर कहां करें शिकायत? - फोटो : AdobeStock
कानूनी कार्रवाई और जुर्माना
  • नया कानून मजदूरों को वेतन की सुरक्षा की गारंटी देता है।
  • अगर दोष सिद्ध होता है, तो मालिक को बकाया सैलरी के साथ भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
  • लेबर ट्रिब्यूनल अब ऐसे मामलों का निपटारा केवल 45 दिनों के भीतर करने की कोशिश करता है।
  • अगर आपके पास वकील के पैसे नहीं हैं, तो सरकारी 'कानूनी सेवा प्राधिकरण' से मुफ्त वकील मांगकर कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए लेबर लॉ 2026 - फोटो : Adobe Stock
सावधानी और सुझाव
  • झगड़े से बचने और अपना हक पाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
  • मालिक से हमेशा सैलरी स्लिप या लिखित में हिसाब मांगें, साथ ही किसी भी कोरे कागज पर साइन न करें।
  • अकेले लड़ने के बजाय अपने मजदूर संगठन या यूनियन को मामले की जानकारी दें।
  • सैलरी रुकने के तुरंत बाद शिकायत करें, बहुत ज्यादा महीनों तक इंतजार करना नुकसानदेह हो सकता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें