फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas: आपके गैस सिलेंडर में कम गैस तो नहीं? जानें डिलीवरी बॉय कैसे करते हैं हेराफेरी, ऐसे करें पता

Sun, 25 May 2025 01:11 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर देते समय कुछ गैस चुरा लेता है। इसका नुकसान ग्राहक को भुगतना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आप इस चोरी को कैसे पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
How to Check LPG Gas Full or not? : आजकल लगभग हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग बढ़ गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको सिलेंडर में पूरी गैस मिल रही है या नहीं? कई बार डिलीवरी बॉय कम गैस वाला सिलेंडर देकर चले जाते हैं और हमें पता भी नहीं चलता। यह सिर्फ आपके पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि खाना बनाते समय परेशानी का सबब भी बन सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अपने सिलेंडर में गैस की मात्रा की जांच कैसे करें।

कम गैस मिलने की समस्या
यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में आम है, जहां उपभोक्ता अक्सर डिलीवरी बॉय पर पूरा भरोसा कर लेते हैं। कई बार सिलेंडर को सील पैक देखकर ही मान लिया जाता है कि उसमें पूरी गैस होगी। हालांकि, कई बार डिलीवरी बॉय सिलेंडर से एलपीजी गैस चुरा लेते हैं। ऐसे में अगर आप सिलेंडर लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, तो आप आसानी से इस धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : एएनआई
सिलेंडर का वजन कैसे चेक करें?
एलपीजी सिलेंडर में गैस की सही मात्रा का पता लगाने का सबसे प्रभावी तरीका उसका वजन चेक करना है। प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर उसका खाली वजन लिखा होता है। यह वजन सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर या उसके हैंडल के पास लिखा होता है। इसे टेयर वेट कहते हैं। यह वजन किलोग्राम में होता है, जैसे 15.3 Kg, 16.0 Kg, आदि। बता दें कि आमतौर पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 14.2 किलोग्राम गैस होती है।

ये भी पढ़ें- Summer Tips: गर्मी में टंकी के खौलते हुए पानी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके मिलेगा नॉर्मल वॉटर
 
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
आपको क्या करना है?
सबसे पहले, सिलेंडर पर लिखे खाली वजन को ध्यान से देखें। चलिए मान लेते हैं कि घरेलू एलपीजी खाली सिलेंडर का वजन 15.3 किलोग्राम है। अब भरे हुए सिलेंडर का कुल वजन जानने के लिए, खाली वजन में गैस का नेट वजन (14.2 किलोग्राम) जोड़ दें। यानी खाली सिलेंडर का वजन और गैस का वजन (15.3 + 14.2 = 29.5) किलोग्राम होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- जरूर जानें: बदल रहे हैं नौकरी तो पीएफ से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकता है आपका नुकसान
 

4 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आए, तो उनसे उसे तौलने के लिए कहें। हर डिलीवरी बॉय के पास एक वजन मशीन (वेइंग स्केल) होना अनिवार्य है। डिलीवरी से पहले सिलेंडर को इस मशीन पर रखकर कुल वजन चेक करें। इसके बाद भरे हुए सिलेंडर के वजन का वेइंग स्केल से मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
यदि तौला गया वजन आपके द्वारा गणना किए गए कुल वजन के बराबर या बहुत करीब है, तो इसका मतलब है कि आपको पूरी गैस मिली है। अगर वजन काफी कम है, तो आप सिलेंडर लेने से मना कर सकते हैं और एजेंसी पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें