फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: आज से बदल गए ये जरूरी नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Tue, 01 Jul 2025 08:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैकों के नियमों तक कई बदलाव आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आज से किन किन नियमों में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
New Rules Change - फोटो : AdobeStock
हर महीने की पहली तारीख केवल कैलेंडर पर नए महीने की शुरुआत भर ही नहीं होती बल्कि कई बार यह नए बदलावों को लेकर आती है, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है। सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई नियमों में बदलाव किया जाता है। इनका सीधा असर आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ता है। एक नागरिक होने के नाते आपको इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज से कुछ जरूरी नियमों में बदलाव किए गए हैं। इनका सीधा असर आपके रोजमर्रा के बजट और जेब पर पड़ सकता है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैकों के नियमों तक कई बदलाव आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आज से किन किन नियमों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी तत्काल टिकट

अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना होगा और उसका वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। यह नियम आज 1 जुलाई से लागू हो गया है। वहीं 15 जुलाई, 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड से ओटीपी वेरिफिकेशन भी जरूरी है। नए नियमों के तहत तत्काल टिकट की विंडो के खुलने के 30 मिनट बाद एजेंट टिकट बुक कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
bank - फोटो : Adobe Stock

आईसीआईसीआई बैंक के सर्विस चार्च में बदलाव

आज से कुछ सेवाओं को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। अब ग्राहकों को कुछ बैंक सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इनमें डिमांड ड्राफ्ट, मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालने, कैश जमा करने और निकालने, डेबिट कार्ड फीस आदि शामिल हैं।

4 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। इस कारण आज 1 जुलाई को कमर्शियल 19 किलो वाले एलपीजी गैस की कीमतों में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में इसका नया रेट 1665 रुपये हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik
वहीं आज से दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए नहीं तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें