फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों ने खराब कर दिया है बजट, आदतों में ये बदलाव करके गैस और पैसे दोनों की कर सकते हैं बचत

Mon, 09 Mar 2026 03:43 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों ने कई लोगों के बजट को खराब करने का काम किया है। वहीं अगर आप अपने खाना बनाने की आदतों में कुछ बदलाव करते हैं, तो इससे गैस और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट पर नकारात्मक असर डाला है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में रसोई गैस का बढ़ता खर्च कई परिवारों के लिए एक चिंता का विषय बन चुका है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो खाना पकाने की कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके आप गैस की खपत कम कर सकते हैं। ऐसा करने से गैस और पैसे दोनों की बचत होगी। सही तरीके से खाना पकाने और गैस का इस्तेमाल करने से एलपीजी रसोई सिलेंडर लंबे समय तक चल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Gas Saving Tips - फोटो : Adobe stock

एलपीजी गैस की बचत कैसे करें?

  • अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग तेज फ्लेम पर खाना पकाते हैं।
  • वहीं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ज्यादातर भोजन मध्यम आंच पर आसानी से पक जाते हैं।
  • इससे गैस ज्यादा खर्च नहीं होती है।
  • अगर आप तेज आंच पर खाना पकाते हैं तो इससे गैस की खपत ज्यादा होती है और सिलेंडर भी जल्दी खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
  • गैस स्टोव और बर्नर की नियमित सफाई करते रहना जरूरी है।
  • यह गैस की बचत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • कई बार देखने को मिलता है कि बर्नर के छेदों में गंदगी जमा हो जाती है।
  • इससे गैस का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है और अधिक गैस खर्च होती है।

4 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
  • खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। यह गैस की बचत करने का एक प्रभावी तरीका है।
  • प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है। इससे गैस की खपत कम होती है।
  • दाल, चावल या दूसरे भोजन को पकाने के लिए प्रेशर कूकर का उपयोग करें।
  • ऐसा करने से लंबे समय तक आपका सिलेंडर चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
  • इस बात का भी ध्यान दें कि खाना पकाते समय बर्तन को ढककर रखें।
  • ढक्कन लगाने से बर्तन के अंदर गर्मी बनी रहती है और खाना जल्दी पकता है।
  • ऐसा करने से गैस की खपत कम होती है और समय की भी बचत होती है।
  • इन तरीकों को अपनाकर आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें