फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Saving Tips: महीने भर भी नहीं चलती है एलपीजी गैस, तो जान लें बचत करने के ये कुछ शानदार तरीके

Thu, 23 Jan 2025 04:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Ki Bachat Kaise Kare: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to save lpg gas - फोटो : Adobe Stock

LPG Gas Ki Bachat Kaise Kare: आज के समय हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में भोजन पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस स्वच्छ ऊर्जा का एक अच्छा साधन है। हालांकि, देश में आज भी कई लोग खाना पकाने के लिए पारंपरिक ईंधन जैसे कोयला, उपले, लकड़ी आदि का उपयोग करते हैं। पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करके खाना पकाने पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर भी प्रदान कर रही है।

अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घर में एलपीजी गैस जल्दी खत्म हो जाती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
How to save lpg gas - फोटो : Adobe Stock

प्रेशर कुकर

अगर आपके घर में भी जल्दी एलपीजी रसोई गैस खत्म हो जाती है, तो आपको प्रेशर कुकर में भोजन पकाना चाहिए। प्रेशर कुकर में खाना पकाकर आप गैस की अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। आप दाल या चावल को प्रेशर कुकर में पका सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
How to save lpg gas - फोटो : Adobe Stock

कम आंच पर खाना पकाएं

आप कम आंच पर खाना पकाकर भी एलपीजी गैस की बचत कर सकते हैं। कई लोग गैस की फ्लेम को जरूरत से ज्यादा तेज करके भोजन पकाते हैं। इसमें गैस की काफी ज्यादा खपत होती है। मध्यम या धीमीं आंच पर खाना पकाने से भोजन अच्छे से पकता है और गैस की भी कम खपत होती है।

4 of 5
How to save lpg gas - फोटो : Adobe Stock

खाना पकाते समय बर्तन को ढककर रखें

खाना पकाते समय आपको बर्तन ढककर रखना चाहिए। बर्तन को ढककर खाना पकाने से भोजन जल्दी पकता है और गैस की भी कम खपत होती है।

Budget 2025: 1 फरवरी को बजट में हो सकते हैं इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव, यादगार हो सकता है इस साल का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to save lpg gas - फोटो : Adobe Stock

बर्नर और गैस चूल्हे की सफाई

इसके अलावा आपको समय-समय पर बर्नर और गैस चूल्हे की सफाई भी करते रहनी चाहिए। इससे गैस की फ्लेम सही रहती है और ईंधन की कम खपत होती है। वहीं, गंदे बर्नर पर गैस की खपत ज्यादा होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें