LPG Gas Ki Bachat Kaise Kare: आज के समय हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में भोजन पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस स्वच्छ ऊर्जा का एक अच्छा साधन है। हालांकि, देश में आज भी कई लोग खाना पकाने के लिए पारंपरिक ईंधन जैसे कोयला, उपले, लकड़ी आदि का उपयोग करते हैं। पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करके खाना पकाने पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए भारत सरकार महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर भी प्रदान कर रही है।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घर में एलपीजी गैस जल्दी खत्म हो जाती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।